नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्वामी विवेकानंद की जयंती के पूर्व संध्या पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 996 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा! महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में हर्षोल्लास उल्लास के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजीत सिंह ने कहा कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक कि लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।“ स्वामी विवेकानंद द्वारा प्रवर्तित यह उत्प्रेरक मंत्र युवा जागरण का प्रतीक है। उन्होंने छात्र – छात्राओं का आह्वान किया तथा उनमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वाभिमान भाव भरने का संकल्प दिलाया। गोष्टी को संबोधित करते हुए संस्कृत के शिक्षक लक्ष्मी नारायण मिश्र ने विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनना है तो हमें विवेकानंद के आदर्शों को स्वीकार करना होगा।
शिक्षक रंजीत कुमार ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चलकर राष्ट्र और समाज का विकास करना होगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पंकज वर्मा, बबली शुक्ला और दिव्या दूबे आदि को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं में उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!