विदाई समारोह का किया गया आयोजन
1 min read
2,967 views
मोहम्मद सुलेमान / प्रदीप गुप्ता
गोण्डा :-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया अंतर्गत बेसिक महिला स्वास्थ्य वर्कर के पद पर कार्यरत माधुरी सिंह के सेवानिवृत होने पर सीएचसी पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त महिला स्वास्थकर्मी को रामचरितमानस, भगवान श्रीराम, गणेश, राधा कृष्ण का चित्र, बुके व शाल देकर सम्मानित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डा अमित कुमार ने कहा कि अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए सेवानिवृत्ति होना बड़ी बात होती है।मधुरी सिंह का कार्य सराहनीय कार्यों मे जाना जायेगा।इस अवसर पर डा संजय कुमार, करिश्मा सिंह, संदीप सिंह, अनिल कुमार, उर्मिला सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
