चल रहे खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता सकुशल हुआ सम्पन्न
1 min read
2,794 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित खंड स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष भाजपा संतोष चौरसिया के द्वारा फीता काटकर किया गया था। यह प्रतियोगिता जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक में आयोजित की गई थी जिसमें सब जूनियर जूनियर तथा सीनियर वर्ग में बालक/ बालिकाओं ने भारी संख्या में शामिल हुए। जिसमें एथलेटिक्स के अंतर्गत सब जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में हरीश वर्मा ने प्रथम स्थान, सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अर्चना साहू ने प्रथम स्थान, जूनियर वर्ग बालक लंबी कूद में मोहम्मद कलाम ने प्रथम स्थान जूनियर वर्ग बालक 100 मीटर दौड़ में राजन यादव ने प्रथम स्थान, जूनियर वर्ग बालक 200 मीटर दौड़ में सत्यम तिवारी ने प्रथम स्थान, जूनियर वर्ग महिला लंबी कूद में सेजल यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग बालक कबड्डी में सत्यम सरोज की टीम विजेता रही तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में कंचन गुप्ता की टीम विजेता रही।
उक्त खेल कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री संतोष चौरसिया जी तथा राजेश ओझा हिंदू युवा वाहिनी महामंत्री, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री दीप कुमार ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट आदि प्रदान किया गया।
