चटनिया ये सइया सिलवट पर पीसी
1 min read
2,903 views
युगनव टाइम्स
गोण्डा चटनिया ये सइया सिलवट पर पीसी फेम गायिक बाँलीवुड गायिका इंडियन आइडल 2024 फेम राधा श्रीवास्तव पूर्व मंत्री स्व विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह के जन्म दिन 7 जनवरी 2025 को गोण्डा होटल सूरज काँन्टीनेटल पर आ रही है । उक्त जानकारी विधानसभा गोण्डा प्रत्यासी रहे सूरज सिंह ने दिया । बताते चले कि उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के नौशहरा गांव की राधा श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत और लगन से संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। बचपन में राधा और उनके परिवार को पड़ोसियों और गांववालों के ताने सुनने पड़े, क्योंकि राधा को गाने का बहुत शौक था और वह स्टेज पर भी गाती थीं। लेकिन उनके परिवार ने कभी उन्हें रोका नहीं। राधा ने इन तानों को अपनी ताकत बनाया और आज वह एक सफल गायिका हैं। राधा का पहला प्रसिद्ध गाना “चटनिया” था, जो बहुत लोकप्रिय हुआ। उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण वह आज एक सफल गायिका हैं। राधा का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ, जहां संगीत जीवन का अभिन्न हिस्सा था। उनके माता-पिता दोनों ही गायक थे। उनके पिता धार्मिक भजन-कीर्तन करते थे और राधा को अक्सर अपने साथ ले जाते थे। इसी दौरान राधा का संगीत के प्रति लगाव बढ़ा। हालांकि, उनके गांव में संगीत सीखने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके बावजूद, उनके पिता ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें लखनऊ के भरतखंडे संगीत विश्वविद्यालय में संगीत की शिक्षा दिलवाई।
संगीत के क्षेत्र में शुरुआती संघर्ष और पहचान
2017 में राधा को भोजपुरी सिंगिंग शो “सा रे गा मा पा” में मौका मिला। इस शो में वह छठे स्थान पर रहीं, लेकिन इससे उन्हें भोजपुरी संगीत की दुनिया में पहचान मिली। इसके बाद 2018 में उन्होंने स्टार प्लस के लोकप्रिय शो “दिल है हिंदुस्तानी” के दूसरे सीजन में भाग लिया। इस शो में उनके प्रदर्शन ने दर्शकों और जजों को खूब प्रभावित किया। इस शो में वो फाइनल तक पहुंची।
संगीत गुरु, बाद में पति बने
दिलचस्प बात यह है कि “सा रे गा मा पा” शो में राधा की मुलाकात अमित श्रीवास्तव से हुई, जो उस समय उनके मेंटर थे। पहली बार जब ये दोनों टीवी पर साथ नजर आए, तो दोनों के घरवालों ने भी इन्हें टीवी पर ही देखा। राधा के पिता को अमित काफी पसंद आए, और कुछ महीनों बाद उन्होंने अमित के पिता से मुलाकात की और राधा के लिए शादी का प्रस्ताव रखा। अमित ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके घरवालों को भी मन ही मन लगने लगा था कि राधा और अमित की जोड़ी काफी अच्छी रहेगी जो की उन्हें बाद में पता चला दोनों गायक थे, और दोनों ही श्रीवास्तव परिवार से होने के कारण समाज में भी इस रिश्ते को लेकर कोई दिक्कत नहीं हुई। दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी उनकी शादी करवाई
