नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस जनों ने जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अगुवाई में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सद्भावना मार्च निकाल कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया

1 min read

 5,828 views

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देश पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस जनों ने जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अगुवाई में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सद्भावना मार्च निकाल कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया
नि जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया की संसद के शीतकालीन सत्र में भाजपा सरकार के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति जैसी टिप्पणी की गई ना काबिले बर्दाश्त है ग्राम मंत्री तत्काल इस्तीफा दें ,माफी मांगे नहीं तो राष्ट्रपति महोदय उन्हें बर्खास्त करें भाजपा सरकार के मंत्रियों द्वारा जानबूझकर अडानी, बेरोजगारी, महंगाई, मणिपुर, संभल, बहराइच जैसे मुद्दों से ध्यान बांटने के लिए संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने वाली चर्चा में अंबेडकर जी का अपमान करने का कुत्सित प्रयास किया है जिसे हम कांग्रेस जन कतई नहीं बर्दाश्त करेंगे और सत्याग्रह और अहिंसा के रास्ते पर चलकर गृहमंत्री के इस्तीफे तक सड़क से संसद तक अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा भले ही कितने प्रभात पांडे की जान जाए या विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी जैसे मुकदमा दर्ज किया जाए
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शिवकुमार दुबे, प्रद्युम्न शुक्ला, सुभाष पांडे ,श्रीमती संतोष ओझा ,अविनाश मिश्रा, विनय त्रिपाठी रमन, वाजिद अली, ओम प्रकाश सोनकर,इरशाद हुसैन, शैलेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह ,हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ,जमील अहमद खान ,अर्जुन वर्मा, मुंशीलाल वर्मा, दशरथ लाल, दीप कुमार मिश्रा, संदीप, विजय गुप्ता ,अरविंद शुक्ला ,अनुराग सिंह ,पंकज सिंह, सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!