नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

यूपीएमएसआरए गोण्डा यूनिट का 34 वां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

1 min read

 8,430 views

 

अशफाक आलम गौरा चौकी

गोण्डा/ सीटू से संबद्ध संगठन उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ईकाई गोण्डा का चौंतीसवां सम्मेलन रविवार को देर रात सम्पन्न हुआ जिसमें संगठन के झंडारोहण ईकाई अध्यक्ष कॉम सन्तोष शुक्ला द्वारा किया गया तथा सदस्यों ने अमर शहीद वेदी पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सर्जन डॉ राजेश कुमार पांडेय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा धैर्य और साहस ही हमे अपने मंजिल तक पहुंचा सकता है । विशिष्ट अतिथि डॉ महमूद आलम ने अपने क्रांतिकारी शेरों के समावेशी संबोधन में कहा कि हमारी एकता और हमारा भाई चारा हमारे सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।
राज्य पर्यवेक्षक कॉम अरूण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए बने सेल्स प्रोमोशन एम्प्लॉयज एक्ट 1976  को सरकार द्वारा नई श्रम संहिता लाकर समाप्त किया जा रहा है जिससे फार्मास्युटिकल कंपनियों का प्रबंधतंत्र मनमाने ढंग से श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रही है। सम्मेलन को प्रदेश संयुक्त महासचिव कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड अभय तिवारी एवं रवींद्र सिंह ने भी संबोधित किया। नौकरी से रिटायर्ड हुए वरिष्ठ सदस्य कॉमरेड रॉबी गांगुली को संगठन द्वारा सम्मानित कर अंगवस्त्र भेंट किया गया। ईकाई सचिव विनीत तिवारी द्वारा लिखित सचिव रिपोर्ट व ईकाई कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह द्वारा लिखित कोषाध्यक्ष रिपोर्ट पेश किया गया जो कुछ बहस के बाद सर्वसम्मति से पास हो गया। सम्मेलन में  उपस्थित 271 सदस्यों ने 19 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का चुनाव किया  जिसमें अध्यक्ष सन्तोष शुक्ला , उपाध्यक्ष जयकार सिंह अंबरीश तिवारी, सचिव विनीत तिवारी, संयुक्त सचिव अनिल मिश्रा अवधेश पांडेय अमरदीप पाठक कमलेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य मनोज त्रिपाठी हरिओम पांडेय राहुल त्रिपाठी जन्मेजय शुक्ला कुलदीप ओझा राहुल मिश्रा अनंतराम पाण्डेय बृजेश मिश्रा व अनुपम उपाध्याय चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!