नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के अपमान के लिए देश के संसदीय इतिहास में दर्ज हो गया है भाजपा हमेशा से लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति विरोधी रही है —–प्रमोद कुमार मिश्रा

1 min read

 7,371 views

जिला कांग्रेस कार्यालय पर नि जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रेस वार्ता आयोजित कर लोकसभा के शीतकालीन सत्र में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रति की गई टिप्पणी को लेकर रोश व्यक्त करते हुए कल दिनांक 24 दिसंबर को अंबेडकर चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च कर प्रदर्शनऔर ज्ञापन देने की बात कही
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा की 18वीं लोकसभा का शीतकालीन सत्र भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के अपमान के लिए देश के संसदीय इतिहास में दर्ज हो गया है भाजपा हमेशा से लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती इस बार तो हद ही पार कर दी संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होते पर कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने संसद में सरकार से संविधान पर चर्चा की मांग रखी अदानी मणिपुर संभल जैसे मामलों पर सदन में बहस की मांग लगातार ठुकराए जाने के बाद प्रतिपक्ष की संविधान पर चर्चा की मांग मान ली गई इस मौके पर कांग्रेस समय सभी दल ने सरकार को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की प्रतिबद्धता याद दिलाई समता समानता और न्याय के डॉक्टर अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की सलाह बीजेपी को कतई रास नहीं आई सत्ता पक्ष ने लगातार विपक्ष को बोलने से रोकने की कोशिश की यही नहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉक्टर अंबेडकर का अपमान कर संघ और बीजेपी की मनुवादी मानसिकता उजागर कर दी
आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत बीजेपी की संविधान बदलने की कोशिश को 2024 के आम चुनाव में जनता ने नकार दिया था और बैसाखी सरकार बनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया था लेकिन बीजेपी यह खीझ अब संविधान निर्माता पर निकाल रही है और बाबा साहेब का अपमान किया गया है लेकिन दुख की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को सीख देने के बजाय आरोप प्रत्यारोप की राजनीति तेज कर दी कांग्रेस समेत सभी प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी से अमित शाह के इस्तीफे की मांग की लेकिन मोदी सरकार डॉक्टर अंबेडकर के अपमान को अपराध मानने को तैयार नहीं है यही नहीं अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के साथ धक्का मुक्की की गई पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरा दिया गया बीजेपी ने षडयंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया
बीजेपी और उसकी मात्र संस्था हमेशा से डॉक्टर अंबेडकर और संविधान विरोधी रही है इन्होंने न सिर्फ संविधान निर्माण के समय विरोध किया बल्कि इससे पहले डॉक्टर अंबेडकर को चुनाव हरवाया
कांग्रेस डॉक्टर अंबेडकर के अपमान को लेकर अमित शाह की स्थिति की मांग पर अटल है और जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नि प्रवक्ता शिवकुमार दुबे नि महासचिव राज किशोर शुक्ला, अविनाश मिश्रा भानु ,राम श्रृंगार भारती उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!