नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी पर की गई टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 12,111 views

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी पर की गई टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा द्वारा वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में कचहरी परिसर में बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान अमित शाह को बर्खास्त करो नारे के साथ महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया गया
इस संबंध में जानकारी देते हुए नि जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा भाजपा सरकार के केंद्रीय और राज्य के मंत्रियों द्वारा आए दिन देश की आजादी के साथ-साथ ही देश को देश बनाने में अपना महान मूल्य योगदान देने वाले महापुरुषों के विरुद्ध बोलने की आदत पड़ गई है इसी क्रम में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रति अनुचित टिप्पणी की गई जो देश की अवाम को बर्दाश्त नहीं है हम कांग्रेस जन देश के राष्ट्रपति जी से मांग करते हैं की बाबा साहब का अपमान करने वाले गृहमंत्री अमित शाह को केंद्रीय मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त कर जेल भेजा जाए
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे अल्पसंख्यक का अध्यक्ष सगीर खान विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष पांडे अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकर,विनय प्रकाश त्रिपाठी शाहिद अली कुरेशी, शहर अल्पशंख्यक अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी, जर्निल हयात,अवसार अहमद ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव नगर पंचायत प्रत्याशी अवधेश तिवारी दीप कुमार मिश्र अब्दुल्ला, राजू सेवादल, सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!