नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राज्य महिला आयोग सदस्य डा. प्रियंका मौर्या द्वारा की गयी जनसुनवाई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 9,321 views

स्कंद दास

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंका मौर्या ने आज सर्किट हाउस अयोध्या में जनसुनवाई आयोजित की। इस जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करना और महिलाओं को न्याय दिलाना था। डा. प्रियंका मौर्या ने पीड़ितों के साथ बैठकर उनके मामलों की गंभीरता से सुनवाई की और मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान 45 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार, भूमि विवाद, और अन्य मामले शामिल थे। डा. प्रियंका मौर्या ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उदाहरण के तौर पर, विजयलक्ष्मी के मामले में विधवा पेंशन और बाल सेवा योजना के लिए, फूलराजी के मामले में बीकापुर थानाध्यक्ष से शीघ्र निस्तारण के लिए संवाद किया गया। माधुरी के शौचालय मामले को गंभीरता से लिया गया और थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। विवाह संबंधी मामलों को भी शीघ्र निपटाने के प्रयास किए गए।
डा. प्रियंका मौर्या ने कहा कि जनसुनवाई में आए पीड़ित महिलाओं के मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है, और सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित मामलों के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और प्रत्येक जनपद में जनसुनवाई आयोजित की जाती है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, पुलिस उपाधीक्षक योगेन्द्र कुमार, और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!