NAT* *परीक्षा के द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा 1-3 बच्चों का किया गया परख ऐप के माध्यम से किया गया आकलन*
1 min read
1,720 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा! परिषदीय विद्यालयों में बेहतर एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के सृजन एवं बच्चों के वर्तमान अधिगम स्तर का पता लगाकर गैप एनालिसिस करते हुए बच्चों को आवश्यकता आधारित अनुसमर्थन प्रदान किया जा सके, शिक्षा महानिदेशक के निर्देशन में आज पूरे जनपद में नेट 2024 (निपुण एसेसमेंट टेस्ट) जिला अधिकारी द्वारा गठित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के द्वारा सघन निरीक्षण एवं शुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने हेतु राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को परीक्षा संपन्न करने हेतु निरीक्षण में लगाया गया है,परीक्षा में कक्षा 1- 3 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया 30 नवंबर को कक्षा ,4-8 के बच्चों का नेट असेसमेंट होना है, नेट में आज जनपद में 97.6 प्रतिशत बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.. यह परीक्षा पूर्णतया ओएमआर शीट पर आधारित है जिसका मूल्यांकन शिक्षक स्वयं परख ऐप पर स्कैनिंग करके करेंगे।। जिसका मूल्यांकन की स्थिति एस सी आर टी के डीसीएफ पर प्रदर्शित होगा। उपरोक्त परीक्षा में जनपद के परिषदीय विद्यालय एवं केजीबी विद्यालय में अध्यनरत बच्चों ने प्रतिभाग किया।।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक एस आर जी,एआरपी आधुनिक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सामंजस्य से विद्यालयों में परीक्षा करके वहां की उपस्थिति का अंकन किया।।
