सड़क हादसे में जीजा साले की मौत परिवार में मचा कोहराम
1 min read
6,822 views
जितेन्द्र गुप्ता
नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव कस्बे के कोल्ड स्टोर तिराहे पर वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार जीजा साले की हुई मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया थाना क्षेत्र के मोहल्ला संचरही निवासी साहिल कालरा उम्र 31 वर्ष अपने साले अमन कुमार सिंह निवासी जिला बरेली के साथ बुधवार की रात्रि करीब 11:00 बजे अपने स्कूटी से गोंडा रोड पर स्थित एक होटल पर खाना खाकर अपने घर को वापस जा रहे थे कि गोंडा अयोध्या मार्ग पर कोल्ड स्टोर तिराहे के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल होगा जिसमें स्कूटी चालक साहिल की मौके पर ही मौत हो गई और अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक साहिल कालरा के शव को कब्जे में ले लिया तथा गंभीर रूप से घायल अमन सिंह को पुलिस ने अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में भिजवाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई इस घटना पर प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मृतक साहिल के पिता प्रदीप कालरा के तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्यवाही की जा रही है मृतक साहिल कालरा की पत्नी डॉक्टर ज्योति कालरा एक चिकित्सक है जो कस्बे में अपनी निजी क्लीनिक चलाती हैं अमर सिंह बुधवार को अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर आया था एक साथ जीजा साले की मौत से दोनों परिवार के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है
