नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वशिष्ठकुंड स्थित राम जानकी जयसवाल मंदिर के महंत जगन्नाथ दास को संतों ने पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

1 min read

 4,018 views

आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव टेढ़ीबाजार वशिष्ठकुंठ स्थित रामजानकी जायसवाल मंदिर के महंत जगन्नाथ दास काे संताें ने पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि किया गया साथ ही उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंदिर रामजानकी जायसवाल के वर्तमान पीठाधीश्वर श्री महंत श्याम सुंदर दास महाराज ने बताया कि मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि पर गुरुदेव महंत जगन्नाथ दास महाराज का पुण्यतिथि महाेत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है । आज पुण्यतिथि पर रामनगरी के संत-महंत और धर्माचार्य सम्मिलित हुए। जिन्होंने गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित कर शिद्दत से याद किया। महाराजश्री अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत थे। वह गाै एवं संत सेवी रहे। उनका व्यक्तित्व बड़ा ही उदार रहा। सरलता ताे उनमें देखते ही झलकती थी। गुरुदेव ने आश्रम का सर्वांगीण विकास किया। आजीवन मठ की उत्तराेत्तर समृद्धि में लगे रहे। मंदिर अपनी प्रगति पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के बारे में जितना कहा जाए वह कम ही है। वह आज हमारे बीच में नही हैं। लेकिन उनकी यश-कीर्ति सदैव हम सबके साथ रहेगी। आश्रम में गाै, संत, विद्यार्थी व आगंतुक सेवा सुचार रूप से चल रही है। मंदिर में सभी उत्सव, समैया, त्याेहार आदि परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में मंदिर से जुड़े शिष्य-अनुयायी, परिकर शामिल हाेकर अपना जीवन धन्य बनाते हैं। वर्तमान महंत श्याम सुंदर दास महाराज द्वारा पधारे हुए संत-महंताें का स्वागत-सम्मान किया गया। इस माैके पर बड़ी संख्या में संत-महंत, भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुण्यतिथि पर वेदमंदिर के पीठाधिपति श्रीमहंत रामनरेश दास, रामचरितमानस भवन के महंत अर्जुन दास, श्रीराम आश्रम के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जयराम दास वेदांती, गाेवर्धन आश्रम के महंत मुकेश दास, स्वामी गयाशरण, व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल, नीरज जायसवाल हरिपूर्णानंद जायसवाल, काेलकाता से मोतीलाल जायसवाल सहित सैकडो लोग आदि उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!