नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पत्रकारों का सम्मान एवं अधिकार शासन एवं प्रशासन से दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक पेजा संघर्ष करेगा-गिरीश चंद्र कुशवाहा

1 min read

 7,485 views

स्कन्द दास

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव  प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन अयोध्या मंडल की बैठक 16 नवंबर को सप्त सागर स्थित मारुति नंदन धाम पैलेस अयोध्या में प्रदेश महासचिव एवं अयोध्या मंडल प्रभारी चंद्र मोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ | बैठक में एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने उपस्थित पत्रकारों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पत्रकारों को उनके मौलिक अधिकार एवं सम्मान को शासन एवं प्रशासन से दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक पत्रकारों की लड़ाई प्रमुखता से लड़कर उन्हें नैतिक अधिकार दिलाने का काम संगठन करेगा |

पत्रकारों की बैठक में प्रदेश महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने अयोध्या मंडल के सुल्तानपुर अमेठी बाराबंकी अंबेडकर नगर अयोध्या के जिला अध्यक्षों को अपने अपने जनपद में सदस्यता अभियान चलाकर जिला कार्यकारिणी गठन करने के आदेश निर्गत करते हुए कहा सभी जिला अध्यक्ष 30 नवंबर तक अपने-अपने जनपद की जिला इकाई का गठन कर लें बैठक में प्रभारी ने कहा 22 दिसंबर को एसोसिएशन का 26 व प्रांतीय अधिवेशन लखनऊ में होने जा रहा है जिसमें अयोध्या मंडल के पत्रकार सादर आमंत्रित हैं

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आचार्य स्कंध मौर्य के तत्वाधान में जिला इकाई की बैठक उपरोक्त होटल में संपन्न हुई जिसमें पत्रकारों को सदस्यता ग्रहण किए जाने पर चर्चा की गई बैठक में अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने पर विचार व्यक्त किया उपरोक्त बैठक में अधिक से अधिक पत्रकारों को लखनऊ चलने का आवाहन कियागया | बैठक में चंद्र मोहन श्रीवास्तव आचार्य स्कंद दास परमजीत कौर संजय यादव ओम प्रकाश सैनी विश्वनाथ शुक्ला चंद्रधर द्विवेदी हरिओम तिवारी बृजेश सेन अजय कुमार दुबे कमल जीत रूबी सोनी आदि पत्रकार बैठक में मौजूद रहे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!