नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

श्री सेवा संस्थान द्वारा कैंप लगाकर 14 कोसी परिक्रमा करने वाले परिक्रमार्थियों की की गई सेवा

1 min read

 5,558 views

स्कंद दास / रूबी सोनी

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव श्री सेवा संस्थान से गदगद हुए परिक्रमार्थी, कैंप में दवा और मरहम पट्टी की व्यवस्था की गई श्री सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोषानंद त्रिपाठी ने स्वयं अपने हाथों से पट्टी बांधकर सेवा की। निशुल्क दवा सेवा के साथ विश्राम और गर्म पानी की भी व्यवस्था की गई थी जिससे परिक्रमा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं को काफी आराम मिला। सेवा शिविर का शुभारंभ संरक्षक गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास ने किया। आचार्य रणंजय शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ राम लला और हनुमान लला का पूजन किया। सेवा शिविर में शनिवार शाम 2 बजे से लेकर रविवार शाम चार बजे तक रहेगा जिसमें लाखों श्रद्धालुओं की सेवा दवा मरहम पट्टी विश्राम व्यवस्था और गर्म पानी से की गई।
संस्था के अध्यक्ष आशुतोषानंद त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में भक्तों का प्राथमिक उपचार कराया गया, इसके साथ ही फल का वितरण किया गया। संस्थान के उपाध्यक्ष महंत अवधेश दास ने कहा कि अक्षय नवमी के दिन भक्तों की सेवा करना हमारे लिए हर्ष का विषय है। भगवान की कृपा से आज हम राम भक्तों की सेवा कर रहे है। महासचिव ओंकार पांडेय ने बताया कि संस्था की ओर से आठ वर्षों से परिक्रमा मार्ग पर राम भक्तों के लिए सेवा शिविर लगाया जा रहा है।शिविर में सचिव बृजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संरक्षक शैलेंद्र मणि पांडेय,उमेश तिवारी, उपकार मेडिकल के डॉ ओपी तिवारी, भानु प्रताप सिंह,डॉ अभिषेक पांडेय, गुप्ता मेडिकल स्टोर और जानकारी हर्बल स्टोर प्रमुख सहयोगी रहे जिन्होंने तन मन धन से सहयोगी की भूमिका निभाई, साथ ही साथ रमाशंकर तिवारी, विनय पांडेय, राजेश वर्मा, धर्मवीर दूबे, सौरभ शुक्ला , संतोष सिंह, राम शंकर यादव उर्फ टीन्नू ,डॉ रोहित मिश्रा, महंत गजेंद्र दास,संजय श्रीवास्तव, यशोदा सिंह, डॉ ओपी श्रीवास्तव, केसरी आचार्य, बद्री पांडेय, भागवत पांडेय, महेंद्र शुक्ला पार्षद, हरिप्रसाद इंद्रजीत, मोनू पांडेय, गोपाल कृष्ण, अमित पांडेय, अजीत पांडेय, राकेश तिवारी, पीयूष गुप्ता,राम नंदन दास समेत अनेक लोग शिविर में 24 घंटे भक्तों की सेवा करते रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!