नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

श्याम जन्मोत्सव के पूर्व बाबा खाटू श्याम की निकली नगर शोभा यात्रा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,300 views

संजय प्रजापति

नवाबगंज गोण्डा युगनव टाइम्स लाइव नगर के काली कुंड मंदिर से द्वितीय वर्ष श्याम जन्मोत्सव पर बाबा खाटू श्याम की नगर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर के जवाहर चौक दक्षिणी माता मंदिर से होते हुए घंटाघर तिकोना पार्क के उपरांत समाप्त हुआ वही कल दिनाक 11 नवम्बर को जवाहर चौक पर और रात्रि जागरण मे विशेष चुनिंदा कलाकार धर्मेंद्र पाण्डेय उत्तर पटवा दीपिका मिश्रा शामिल होंगी । इसके अलावा बाबा का अलौकिक सिंगार किया जाएगा तथा फूलों की होली होगी 56 भोग और अखंड ज्योति का भि कार्यक्रम होगा । बताते चले कि बाबा खाटू श्याम का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। यह पांडुपुत्र भीम के पौत्र थे। पौराणिक कथा के अनुसार, खाटू श्याम की अपार शक्ति और क्षमता से प्रभावित होकर श्रीकृष्ण ने इन्हें कलियुग में अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था। वनवास के दौरान जब पांडव अपनी जान बचाते हुए भटक रहे थे, तब भीम का सामना हिडिम्बा से हुआ।कथा के अनुसार एक गाय उस स्थान पर आकर रोज अपने स्तनों से दुग्ध की धारा स्वतः ही बहा रही थी। बाद में खुदाई के बाद वह शीश प्रकट हुआ, जिसे कुछ दिनों के लिए एक ब्राह्मण को सूपुर्द कर दिया गया। एक बार खाटू नगर के राजा को स्वप्न में मन्दिर निर्माण के लिए और वह शीश मन्दिर में सुशोभित करने के लिए प्रेरित किया गया। मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि कलयुग के शुरुआत में राजस्थान के सीकर के खाटू गांव में बर्बरीक का शीश मिला था. कहा जात है कि ये अद्भुत घटना जब घटी जब वहां खड़ी एक गाय के थन से अपने आप दूध बहने लगा. वहीं, इसे देख वहां की जगह को खोदा गया तो यहां खाटू श्याम का सिर मिला । ऐसा माना जाता है कि मंदिर का निर्माण खाटू गांव के राजा रूपसिंह चौहान और उनकी पत्नी नर्मदा कंवर ने करवाया था। राजा को सपने में मंदिर बनाकर बर्बरीक का शीश उसमें स्थापित करवाने का आदेश मिला था। राजा ने इस सपने को पूरा किया। शोभायात्रा मे सैकडो महिलाओ के साथ पुरूष बच्चो तथा नगर के चौकी इंचार्ज उमेश सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!