नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न बैठक में सम्मेलन में खर्च का आय ब्यय का का ब्यौरा दिया गया

1 min read

 5,098 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा । आज दिनांक 9 नवंबर को सिंचाई डाक बंगले में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सम्मेलन में हुए खर्च का आय व्यय का ब्यौरा दिया गया। जिसमें विज्ञापन प्रकाशन के लिए 91400/भुगतान,जबकि 77201 सम्मेलन में खर्च का ब्यौरा दिया गया।
सम्मेलन में पत्रकार प्रदीप गुप्ता द्वारा पानी की व्यवस्था, पत्रकार महादेव सागर द्वारा सभी सदस्यों के लिए सम्मान प्रमाण पत्र की व्यवस्था,पत्रकार अनिल पाठक द्वारा अधिकारियों के नाश्ते की व्यवस्था की गई थी।उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मत से आय व्यय के प्रस्ताव को पास किया। और सफलतापूर्वक हुए सम्मेलन पर सभी सदस्यों के सहयोग के लिए बधाई दिया।
इसके साथ ही जिन पत्रकारों द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र और स्मारिका नहीं लिया था,उनको स्मारिका,सम्मान प्रमाण पत्र संबंधित साथियों को दे दिया गया, जो संबंधित साथियों को उपलब्ध करा देंगे।

इसके साथ ही 2025 के नई सदस्यता व नवीनीकरण के लिए बताया गया कि 1 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक सदस्यता प्रदान की जाएगी। सदस्यता लेने और देने के लिए शर्त रखी गई की जो साथी किसी ऐप, समाचार पत्र व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हुए हैं,उन्हें ही सदस्यता प्रदान की जाएगी, ऐसे सदस्यों को अपने संस्थान से संबंधित प्रमाण भी उपलब्ध कराना पड़ेगा। ऐसे लोगों को सदस्यता देने से इनकार किया गया जो बैठक और सम्मेलन में हमेशा अनुपस्थित रहते हैं। वहीं जो बदनाम किस्म के पत्रकार हैं उनको भी सदस्यता नहीं दी जाएगी।
इस बार ₹400/सदस्यता शुल्क और ₹500/ आपदा शुल्क कुल ₹900/ देने होंगे,और नई सदस्यता लेने वाले सदस्यों को 450/ सदस्यता और 500/आपदा शुल्क देना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!