शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर तालाब बुक्कनपुर पर छठ पूजा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
1 min read
8,688 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा – सूर्योपासना का महापर्व छठ मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरु हो गया। चार दिनों तक चलने वाले महापर्व के चौथे दिन गुरुवार को सभी व्रती पूरे दिन उपवास रखकर संध्या में सूर्यउपासना एवं पूजन किया। ।
गुरुवार को आस्था के पर्व छठपूजा के अवसर पर बुक्कनपुर में शहीद बाबा के मजार के पास शहीद भगत सिंह अमृत मानसरोवर तालाब में महिलाओं ने हर्षोल्लाह के साथ छठ पर्व मनाया ।
जलाशयों व तालाबों के पास पवित्र स्नान को लेकर व्रतियों की भीड़ लगी रही। बता दें कि छठ महापर्व को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा । पूरा माहौल छठमय हो गया । परिवार के हर सदस्य छठ पूजा की तैयारी में जुटे रहे। सुबह में श्रद्धालु नदी, तालाब, कुआं आदि जल स्रोतों से शुद्ध जल लेकर घर पहुंचे।
गुरुवार को संध्या कालीन पहला अर्घ्य होगा। वहीं, शुक्रवार को उगते सूर्य को तमाम व्रती अर्घ्यदान करेंगे। नहाय-खाय से शुरू हुआ यह अनुष्ठान शुक्रवार तक चलेगा और व्रत का पारण कर समाप्त होगा। इसके साथ ही 36 घंटों का निर्जला उपवास समाप्त हो गया। छठ महापर्व को छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया । अमृत मानसरोवर तालाब पर छपिया पुलिस भी शांति व्यवस्था के लिए मौजूद रही।
इस अवसर पर बुक्कनपुर ग्राम सभा के प्रधान कन्हैया बक्स सिंह ने बताया कि सुबह ग्राम सभा के अमृत मानसरोवर तालाब की सफाई कराई गई और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आस्था के पर्व छठपर्व को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया।
