नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

1 min read

 7,250 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि स्काउट का उद्देश्य युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना है। जिससे वह जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में अपना योगदान दे सके। उक्त कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के सहायक कमिश्नर तरबगंज चंद्रशेखर तथा स्काउट मास्टर रामेश्वर प्रताप सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक स्काउट कमिश्नर तरबगंज चंद्रशेखर ने स्काउट एवं गाइड के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्म अनुशासन, समाज सेवा, और देशभक्ति के मूल्यों को विकसित करना है। इस दौरान विद्यालय के स्काउट छात्रों द्वारा स्काउट की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई तथा स्काउट ईस प्रार्थना किया गया। इस दौरान स्काउट और गाइड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं रानी विश्वकर्मा, स्तुति शर्मा, दिव्या दुबे, सूबी बानो, दूधनाथ दुबे, हर्षवर्धन सिंह, मोहित कुमार, शिवम भारती शिवनारायण मिश्रा आदि को प्रमाण पत्र तथा मेडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, मोहम्मद यूनुस, कुँवर भगवती सिंह के साथ विद्यालय समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!