नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राम भजन बजाने को लेकर विवाद हुआ,राम मंदिर समर्थक बबलू खान पर हुआ जानलेवा हमला

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 14,311 views

आचार्य स्कंद दास अयोध्या

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के मिर्जापुर माफी गांव में राम मंदिर समर्थक बबलू खान पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार दिवाली के मौके पर राम भजन बजाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने किया बबलू खान और उनके परिवार पर हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कुल्हाड़ी और बांके से हमला किया। हमले की वजह से बबलू खान घायल हो गए हैं। सर में गंभीर चोटे आई हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार कोतवाली अयोध्या में पहुंचा है, जहां मामले की शिकायत की गई है।
भाजपा नेता और राम समर्थक बबलू खान पर शुक्रवार देर शाम जानलेवा हमला हुआl जिसमे उनके तीन बेटे सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये l इस मामले मे बबलू खान का कहना है कि दीपावली के मौके पर भगवान राम से समर्थित गाना वह अपनी गाड़ी मे बजा रहे थे जिसका उनके समुदाय ने पहले फोन पर विरोध किया फिर ज़ब हमें अकेला पाया तो जानलेवा हमला क़र दिया जिसमे मेरे तीन बेटे और मै घायल हो गएl
उन्होंने कहा कि हमले में बड़े बेटे कुंवर अदनान खान, कुंवर अयान खान और कुंवर आशिफ खान को गंभीर चोटे आई हैं। आरोप ने तीनों के सर पर हमला जान से मारने की नियत से किया था, लेकिन प्रभु श्री राम कि कृपा से मेरी जान बच गई। इस हमले में 8 से 10 लोग शामिल थे l इस मामले मे पुलिस ने भाई गुड्डू खान समेत तीन पर नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अयोध्या कोतवाली मे ममाला दर्ज कर लिया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!