महाराजा देवी बक्स सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में गोष्ठी का आयोजन किया गया
1 min read
11,386 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा! महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचन नामावली की विशेष पुनरीक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने किया गोष्ठी को संबोधित करते हुए तहसीलदार तरबगंज रंजन वर्मा ने कहा कि कोई भी नागरिक जो 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ले इसका प्रारूप भरकर सूची में नाम अवश्य दर्ज किया जाए सभी बीएलओ इस कार्य को शीघ्रता से करें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नगर पंचायत बेलसर प्रतिनिधि मोनू सिंह ने कहा कि मतदाता जितने जागरूक होंगे लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह सदस्य क्षेत्र पंचायत राजेंद्र पांडे पूर्व प्रधान लेखपाल विक्रम बहादुर रामविलास गुप्ता विश्वनाथ तुलसीराम आशा सोनी दुर्गा चौहान नीतू सिंह आदि बी एल ओ के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही
