नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महाप्राण पं. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के परिनिर्वाण दिवस पर किया गया कार्यक्रम

1 min read

 4,830 views

 

जनक राम वर्मा
गढ़ाकोला उन्नाव। बुधवार 15 अक्टूबर को संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव रविन्द्र कुमार के संयोजन एवं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ की कुलपति प्रोफेसर मांडवी सिंह द्वारा आयोजित पं. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला स्मृति-भवन गढ़ाकोला- उन्नाव के प्रेक्षागृह में महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनके द्वारा रचित पुस्तक “राम की शक्ति पूजा” पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ होने से पहले मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने पुस्तकालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। आपको बताते चले सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के इस स्मृति भवन एवं पुस्कालय की आधारशिला प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रखी गयी थी। जनपद उन्नाव के ग्रामीण अंचल में स्थिति उनके पैतृक गांव गढ़ाकोला में पं.सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला इस पुस्कालय में उनके द्वारा रचित पुस्तकों के अलावा कई महान कवि एवं साहित्यकारों की पुस्तकें पढ़ने को मिलेंगी। यहाँ पर निराला द्वारा रचित उपन्यास एवं रचनाओं पर शोध कार्य भी किया जा सकता है। मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित पूर्व विधायक एवं उ.प्र. प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि नई पीढ़ी को निराला जी की पुस्तकें जरूर पढ़ें। विशेष रूप से राम की शक्ति पूजा सभी लोगों को अवश्य पढ़नी चाहिए। राम की शक्ति पूजा पर आधारित इस नाट्य मंचन में हनुमान एवं जामवंत की भूमिका में तापस, सुग्रीव,अंगद आदि की भूमिका में शास्वत। संगीत निर्देशन जे पी शर्मा और निर्देशन व्योमेश शुक्ला ने किया।इस अवसर कई सभी गणमान्य अतिथियों के अलावा निराला जी को चाहने वाले क्षेत्र के सैंकड़ों की संख्या में प्रेमी मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!