नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

छपिया मंदिर में घनश्याम महराज के सातवें वंशज का जन्मोत्सव मनाया गया मंदिर में शस्त्र पूजन का भी हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,885 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा:- छपिया मंदिर में दशहरा पर्व के पश्चात शस्त्र पूजन महोत्सव पारम्परिक ढंग से मनाया गया। भगवान घनश्याम महराज के सातवें वंशज आचार्य परम पूज्य कौशलेन्द्र महराज का 5 2 वां जन्मोत्सव मनाया गया।विजय दशमी पर्व पर मंदिर में सुबह से ही क्षेत्रीय हरि भक्तों ने दर्शन पूजन अर्चन किया। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।धनुष, वाण, कटार, तरकश, लाठी, बरक्षी, भाला, भुजाली, तलवार, ढाल, बंदूक, रिवाल्वर और राईफल आदि का पूजन किया गया। मंदिर के महंत देव प्रकाश स्वामी, कोठरी विष्णु स्वामी ने भक्ति हरि दर्शन स्वामी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया।महंत स्वामी देव प्रकाश स्वामी ने बताया कि दशहरा के दिन पूजन का विशेष महत्व होता है। आरती के बाद जलेबी और फाफड़ा प्रसाद वितरित किया गया। गुरू जगत प्रकाश स्वामी, विष्णु स्वामी, हरि दर्शन स्वामी,सागर भगत, सुमित भगत,अयोध्या भाई रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!