नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे दूसरे युवक का शव भी बरामद हुआ छपिया पुलिस व एसडीआरएफ की टीम लगी रही

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,128 views

L

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा। दुर्गा प्रतिमा मूर्ति विसर्जन के दौरान शनिवार की देर रात क्षेत्र के मनीपुर ग्रांट जंगल के मनवर नदी में डूबे दूसरे युवक का शव 36 घंटे के मेहनत के बाद ग्रामीणों ने ढूढ़ निकाला।पिपरही घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे दूसरे युवक अमरजीत गुप्ता पुत्र भगवान प्रसाद निवासी फुटहिया बाजार महुलीखोरी का शव ग्रामीणों के काफी मेहनत के बाद नदी से सोमवार की सुबह करीब नौ बजे निकला गया । लगभग 36 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद टीम को सफलता मिली। एसओ कृष्ण गोपाल राय ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शनिवार की रात करीब आठ बजे महुलीखोरी फुटहिया गांव के अमरजीत गुप्ता, सत्यदेव उर्फ सत्तन विश्वकर्मा, राकेश कुमार मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबने लगे थे। शोर मचाने पर मौके पर उपस्थित लोगों ने राकेश को नदी से बाहर निकाल लिया। सत्यदेव विश्वकर्मा पुत्र मनीराम विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष और अमरजीत गुप्ता पुत्र भगवान प्रसाद उम्र 20 वर्ष गहरे पानी में डूब गए।सूचना मिलते ही घटना स्थल पर एडीएम एसडीएम मनकापुर यशवंत राव, सीओ मनकापुर आरके सिंह, एसओ कृष्ण गोपाल राय, चौकी प्रभारी मसकनवा तेज नारायन गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने नदी में डूबे युवकों की तलाश की। लेकिन दोनों युवकों का पता नही चल पाया ।रविवार की सुबह एसडीआरएफ और पीएसी टीम ने संयुक्त मोर्चा संभाला। टीम के साथ स्थानीय तैराक भी नदी में उतरे। दोपहर साढ़े तीन बजे सत्यदेव विश्वकर्मा का शव बरामद किया गया। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार की सुबह टीम और स्थानीय लोगों ने दूसरे युवक अमरजीत का भी शव नदी से खोज निकाला। दोनो घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।दोनों युवकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचे।राकेश वर्मा , प्रधान शिवकुमार यादव सहित स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!