आपस में भिड़े कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की कराई फजीहत
1 min read3,096 views
अयोध्या: सर्किट हाउस में रविवार की शाम को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को आना था। पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व नेताओं की भीड़ लगी हुई थी। शाम 5:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष को सर्किट हाउस पहुंचना था।करीब दो घंटे विलंब से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष। उनके आते ही मुलाकात को लेकर कार्यकर्ताओं मे इतनी तकरार बढ़ी कि बीच बचाव के लिए स्वयं प्रदेश अध्यक्ष को नाराज कार्यकर्ताओं के बीच आना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ। पार्टी के अलग-अलग खेमों में इसकी चर्चा है।
