विशेष ग्राम सभा में चयनित हुआ ग्राम पंचायत बलुआ-बलुई,विकास के गति को मिलेगी रफ्तार
1 min read
5,618 views
दामोदर शुक्ला
बलरामपुर/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने के लिए सरकार ने आकांक्षी जनपदों के 750 पिछड़े ग्राम पंचायतों को विशेष ग्राम पंचायत का दर्जा दिया है जहाँ पर इस समय विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जनपद के सदर विकास खण्ड के फरेंदा एवं बलुआ-बलुई ग्राम पंचायत को यह दर्जा मिला है। विकास के गति को रफ्तार देने के लिए बलुआ-बलुई ग्राम सभा में “जन योजना” अभियान के तहत वार्षिक कार्य योजना 2025-26 हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह “पिंकू” समेत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार दूबे एवं ग्राम पंचायत सचिव राकेश कुमार तथा ग्राम प्रधान सरोज समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जहां ग्रामीणों को बताया गया कि “जन योजना” अभियान के तहत बलुआ-बलुई ग्राम पंचायत को विशेष ग्राम सभा का दर्जा मिला है जिसके तहत ग्राम सभा का विकास तेजी से रफ्तार पकड़ेगा। वहीं इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत सचिव राकेश कुमार ने बताया कि इस योजना का मकसद यह है कि ग्राम पंचायत की विकास योजना के तहत 9 थीम बनाया गया है जिसमें बलुआ-बलुई ग्राम सभा में “बाल हितैषी” थीम को लिया गया है जिसके तहत ग्राम सभा में काफी विकास होगा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना भी साकार होगा। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना के आधार पर इस ग्राम पंचायत को विशेष दर्जा दिया गया है जिसके तहत बैठक की गई है जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए हैं और “बाल हितैषी” थीम को स्वीकार किया गया है।
