नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षक संघ मदरसा आधुनिकीकरण ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

1 min read

 408 views

 

रिपोर्टर :आशीष तिवारी

शिक्षक संघ मदरसा आधुनिक कारण ने सांसद कैसरगंज को सौंपा ज्ञापन

 

 

नंदिनी नगर ( गोंडा) विशनोहरपुर गाँव स्थित सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण के आवास पर रविवार अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर 03 सूत्रीय ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष मो. कलीम की अगुवाई में सौंपा।

 

अध्यक्ष मोहम्मद कलीम ने बताया कि अल्पसंख्यक दिवस के मौके पर मदरसा शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ द्वारा 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सांसद कैसरगंज के माध्यम से केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री भारत सरकार को भेजा गया है।

जिसमें

मदरसा आधुनिकीकरण योजना का तत्काल नवीनीकरण किया जाए तथा उत्तर प्रदेश मदरसों में कार्यरत शिक्षकों का वर्ष 2021- 22 मानदेय तथा वित्तीय वर्ष 22 -23 का मानदेय तत्काल निर्गत किया जाए। लंबे वर्षों से कार्यरत मदरसा शिक्षको 1582 मदरसा शिक्षकों का वित्तीय वर्ष 2021-22 का मानदेय अभी तक निर्गत नहीं किया गया है जबकि इन मदरसा शिक्षकों का डिमांड अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार को भेजी जा चुकी है । योजना के 29 वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद भी मदरसा शिक्षकों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई है। महंगाई को देखते हुए मदरसा शिक्षकों के वेतन में वृद्धि की जाए , प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति बहाल किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!