नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गरीबों के साथ बड़ा अन्याय——- मसूद खां

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,901 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ।जनपद बहराइच विधानसभा कैसरगंज के ग्राम सभा वजीरगंज में पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा गरीबों के 4 दर्जन मकान ध्वस्त कर दिया गया था बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी पूर्व लोकसभा प्रत्यासी गोण्डा मसूद आलम खान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव तस्लीम खान समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव और जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश मिश्रा जी अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सुफियान खान सभासद फरमान खान प्रधान जुनैद खान आसिफ लारी रहमान खान सैय्यद सैफ अलाउद्दीन नासिर, साकिब प्रधान सलमान खान कृष्ण चंद्र पांडेय अजय यादव रोहित वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर के उनके दर्द को साझा किया मसूद खान ने उन्हें हर संभव मदद करने न्याय के लिए संघर्ष का आश्वासन दिया

मसूद खान ने कहा की सरकार गरीबों के सर से उनका छत छीन रही है उनका आशियाना छीन रही है हर भारतीय नागरिक का अधिकार है रोटी कपड़ा मकान शिक्षा स्वास्थ्य सरकार की जिम्मेदारी है जिसमे में सरकार नाकाम है

जिन लोगों ने अपने एक-एक पैसे जोड़कर के मकान दुकान बनाए थे उन्हें दुर्भावनापूर्वक सरकार ने गिरा रही है जो की बहुत निंदनीय है मेरी उत्तर प्रदेश सरकार/जिला प्रशासन से मांग है कि जिन गरीबों के घर और दुकान गिराए गए हैं उन्हें दूसरी जमीन पट्टा देकर के उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिया जाए और जिन 25 अन्य लोगों को भी नोटिस वजीरगंज ग्राम सभा में दी गई है घर खाली करने के लिए उस नोटिस को निरस्त किया जाए गरीबों की बददुआएं सरकारों को भी उखाड़ देती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!