महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया गया
1 min read
5,214 views
मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह
गोंडा।महाराजा देवी बक्स सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी जिला कलेक्ट्रेट गोंडा रहे जबकि विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य लियाकत अली एवं लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोंडा के वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर डॉ रेखा शर्मा रही सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय मंडलीयअध्यक्ष अजीत सिंह ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश मिश्रा ने कहा कि गांधी जी का विचार था कि धर्म और राजनीति को अलग नहीं किया जा सकता क्योंकि धर्म मनुष्य को सदाचारी बनने के लिए प्रेरित करता है उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री दोनों ने अपना जीवन सादगी पूर्ण बिताया महात्मा गांधी ने अपना जीवन अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत पर व्यतीत किया इस दौरान उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन के दौरान अपने संस्मरण को बच्चों को बताया तथा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया विशिष्ट अतिथि लियाकत अली ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें मानवता का संदेश दिया उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है कमजोर कभीक्षमाशील नहीं हो सकता विशिष्ट विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रेखा शर्मा ने विकसित भारत के उपलब्धियां पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश विश्व की सबसे बड़ी शक्तिशाली सेना के रूप में उभरा है है हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ताकत का विस्तार किया है चाहे वह संचार के क्षेत्र में हो ऊर्जा के क्षेत्र में हो सौर ऊर्जा शिक्षा के साथ-साथ इंटरनेट एवं कृषि आदि क्षेत्र में हमने भरपूर प्रगति किया है कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं विभिन्न सामाजिक व्यक्तियों तथा छात्राओं को सम्मानित किया गया मंच का संचालन मजहरूल हक अंसारी ने किया कार्यक्रम के समापन से पूर्व सभी अतिथियों छात्र एवं छात्राओं को डॉक्टर रेखा शर्मा तथा प्रभारी मेरा युवा भारत रजनीकांत तिवारी ने स्वच्छता का संकल्प दिलाया इस अवसर पर योगेंद्र प्रताप सिंह नगर पंचायत बेलसर प्रतिनिधि मोनू सिंह लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉक्टर चमन कौर अयोध्या प्रसाद सिंह कैलाश नाथ शुक्ला प्रेम नारायण अर्जुन सिंह राम अभिलाख चंद्रपाल दीप नारायण सिंह हनुमत लाल राजेश सिंह रामभरोस गुप्त पालन सिंह धीरेंद्र रामचंद्र बुझावन मोहम्मद हनीफ के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे
