पीस कमेटी की बैठक, मिलजुलकर त्यौहार मनाने की अपील
1 min read
2,934 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा) बुधवार को आगामी दशहरा दिवाली और 11वीं शरीफ त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें क्षेत्राधिकार ने सभी समुदाय के लोगो से मिलजुल कर त्यौहार मनाने की अपील की | विकासखंड बभनजोत के सभागार में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें क्षेत्राधिकार के साथ खोडारे थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे |
पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना खोड़ारे में की गई जिसमें राष्ट्रगान के साथ नये कानून व मुहर्रम त्यौहार को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक के द्वारा कानून की जानकारी और त्योहार के बारे में निर्देश दिए गए । बैठक में इलाके के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, संभ्रात व्यक्तियों के साथ दोनों समुदायो के अगुवाकार मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ।आये हुये दोनों समुदाय के लोगों से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रप्रकाश वर्मा प्रधान लकी यादव प्रधान गुड्डू कोटेदार आशीष तिवारी रामखेलावन वर्मा प्रधान गुलाम गौंस बाबर खान चिंटू खान थाना चौकी के स्टॉफ सहित इलाके के तमाम लोग मौजूद रहे।
