गौरा चौकी मसकनवा रोड बीच सड़क पर गिरा पेड़, विद्युत व्यवस्था चरमराई
1 min read
8,493 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा – दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जहां एक तरफ जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं दूसरी तरफ विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है | गौरा चौकी मसकनवा रोड पर गिरे पेड़ से विद्युत तार टूट कर रोड पर गिर गया जिससे घंटो तक गौरा चौकी मसकनवा मार्ग पर आने जाने वालों का आवागमन बाधित रहा साथ ही क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है | पिछले दो दिनों से ब्लॉक वभनजोत मुख्यालय गौरा चौकी में लाइट नहीं आई है, बैटरी इन्वर्टर सब डाउन हो गया है दो दिनों से विद्युत सप्लाई न होने से बाजार के दुकानदारों के रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है | इस संबंध में जब विद्युत उपकेंद्र घारी घाट के जेएई से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नहीं उठा |
