भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
1 min read
7,530 views
बेलसर गोंडा ।भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत आज डिडिसिया कलां के पनई पुरवा, शिवलाल पुरवा, डिडिसिया
बाजार आदि गांवों में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता अभियान की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत की गई। सदस्यता अभियान अभियान बेलसर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह के अगुवाई में चलाया गया ।उनके साथ में जिला पंचायत सदस्य रवींद्र पांडेय ,सेक्टर संयोजक अरविंद मिश्रा ,संतोष मिश्रा ,सत्य राम सिंह, अभिषेक मिश्रा आदि द्वारा सैकड़ो लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।
