नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उत्तर प्रदेशश्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में स्मारिका विमोचन और सम्मेलन की रूपरेखा तय, 27 अक्टूबर को आयोजित होगा कार्यक्रम

1 min read

 5,954 views

गोंडा = श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा की एक बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगले में यूनियन के अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई। जिसमें अक्टूबर माह में होने वाले स्मारिका विमोचन और सम्मेलन के कार्यक्रम की रूपरेखा सदस्य और पदाधिकारी की मौजूदगी में तय हुई। जिसमें सभी सदस्यों ने अपने विचार रखें।

गोंडा जिले के सिंचाई विभाग के डाक बंगले में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। संगठन के पदाधिकारी और सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में आगामी 27 अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन और स्मारिका (यादगार 2024) विमोचन पर विचार विमर्श किया गया। इसमें सभी सदस्यों और पदाधिकारी ने अपने विचार रखें। सम्मेलन में यूनियन की तरफ से यूनियन का एक बैग, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर संगठन अपने साथियों को सम्मानित करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा मंडल और जिले के अधिकारी तथा तमाम मूर्धन्य विद्वान कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अलग-अलग समिति का गठन किया गया है। जिसमे सभी सदस्यों की जिम्मेदारी तय की गई है। बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री महेंद्र तिवारी, सदर तहसील अध्यक्ष ओमचंद शर्मा, राहुल तिवारी, विजय बहादुर तिवारी, प्रमोद शर्मा, कर्नलगंज तहसील अध्यक्ष लखनलाल शुक्ला, कोषाध्यक्ष उमेश मिश्रा, नदीम सिद्दीकी आर सी पांडे, तरबगंज तहसील अध्यक्ष जटाशंकर सिंह, महेश मौर्या, संदीप अवस्थी, किशोर कुमार तिवारी, अशोक मिश्रा, संजीव कुमार यादव, सलाहुद्दीन, राकेश कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, हनीफ सिद्दीकी, आर पी सिंह, अशफाक आलम, प्रदीप पांडे, चंदा नारायण राव, सौरभ श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, रमेश कुमार पांडे, संजय सिंह, श्याम त्रिपाठी, संतोष तिवारी, आनंद दुबे, सोमनाथ पांडे, अरविंद गुप्ता, सुभाष चौहान, यज्ञ नारायण तिवारी, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जनार्दन पांडे, चंद्रगुप्त मौर्य, सहित सैकड़ो की संख्या में सदस्य और पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!