नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरित कर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,946 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बेलसर अजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर पर फल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का हाल-चाल लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ राष्ट्र के चौमुखी विकास हो रहा है । उनके द्वारा संचालित आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा, जन धन योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का लाभ जन – जन तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, सादगी और प्रेरणा की मिसाल है। वे साधारण पृष्ठभूमि से उठकर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं। राष्ट्र सर्वोपरि है की भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित प्रधानमंत्री जी का जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा दायक है।उन्होने आगे कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा शुरू कर रही है । सेवा पखवाड़ा के तहत नगर, गांव, गली, मोहल्लों, मजरों, चौपालों समेत सार्वजनिक स्थानों पर सेवा कार्य किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा पीएम मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से 02 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें आप लोग सक्रिय योगदान दे। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सतपाल सोनकर, डॉ आशुतोष गुप्ता, चीफ़ फार्मासिस्ट बीके सिंह के साथ समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!