नगर पंचायत बेलसर में भाजपा सांसद करणभूषण सिंह ने चलाया सदस्यता अभियान।
1 min read
7,536 views
मोहमम्द सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत आज नगर पंचायत बेलसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।और लगभग 1000 लोगों को भाजपा की कोड एवं मिस्ड कॉल से सदस्यता दिलाई गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह रहे।और आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह रहे ।सांसद श्री सिंह ने लोगों को बढ़ चढ़कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ,नान बच्चा पांडेय, चेयरमैन सत्येंद्र सिंह, सूर्यनरायन मिश्रा ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने भी पुरुषों महिलाओं को मोबाइल के द्वारा भाजपा का सदस्य बनाया ।इस अवसर पर सूरज सिंह, मोनू सिंह ,कृष्ण पाल सिंह, सूर्यभान दुबे ,पवन कौशल ,आशीष सिंह निखिल ,राणा सिंह, राजेश सिंह, रितेश सिंह ,नीलम पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं रगड़गंज बाजार चौराहे पर सांसद करण भूषण सिंह ने नगर अध्यक्ष आशीष सिंह निखिल भाजपा नेता अकबाल बहादुर तिवारी, राघव राम तिवारी, सूर्य नरायन मिश्रा आदि के साथ लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
