सहन दरवाजे पर रास्ते की मांग ,वादी ने थाने पर दी तहरीर
1 min read6,059 views
प्रमोद कुमार पांडेय
वजीरगंज (गोंडा)। नौबस्ता निश्चल पुरवा निवासी राम देव दूबे ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि उसके घर के दरवाजे के सामने उसके हिस्से की भूमि है। जिस पर प्रार्थी ने लगभग दस वर्ष पूर्व से ही नींव भरवाया हुआ है। अब वह उस नींव पर निर्माण करा रहा है। आरोप है कि जिसे विपक्षी राम बहादुर दूबे व उनके पुत्र सूरज भान दूबे ने रोक दिया है तथा जबरियन उसके सहन पर रास्ता मांग रहे हैं। विपक्षी गणों ने अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर करवाई की जाएगी ।
