स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार घायल हालत नाजुक
1 min read
354 views
स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार घायल, हालत नाजुक
करनैलगंज (गोण्डा)युगनव टाइम्स लाइव / कोंचा कासिमपुर के पास सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना मैजापुर क्षेत्र के सिंहपुर निवासी परसुराम(49) साइकिल से करनैलगंज की तरफ आ रहे थे, तभी कोंचा क़ासिमपुर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे परसुराम का दाहिना हाथ फैक्चर हो गया तथा सिर, नाक व मुंह से खून निकल रहा था। ऐसी स्थिति में उनका भतीजा आशीष व राहगीरों ने उन्हें आनन-फानन में सीएचसी हलधरमऊ पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ अनुज कुमार, फार्मेसिस्ट अनूप सिंह, संतोष कुमार, एसटीएस राहुल तिवारी, ललित कुमार ने ट्रीटमेंट कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
