नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कहोबा मोतीगंज मार्ग तथा फरेंदा मोतीगंज मार्ग की सड़क गड्ढों में तब्दील आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी समाज सेवक अलर्क सिंह लल्ला ने सड़क की मरम्मत करने की मांग की

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,516 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । जनपद गोंडा के अंतर्गत आने वाले कहोबा मोतीगंज मार्ग तथा फरेंदा मोतीगंज मार्ग की सड़क गड्ढों में तब्दील राहगीरों को आने जाने में हो रही परेशानी
आपको बताते चलें कि कहोबा से मोतीगंज तक आने वाली सड़क जो कि मोतीगंज से विद्यानगर मोतीगंज थाना होते हुए कई उन स्थानों तक जाती है यह पक्की सड़क गड्ढों में तब्दील है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है इस रास्ते से सैकड़ो गांव के लोग आते जाते हैं कभी-कभी सड़क में बने गड्ढा में साइकिल सवार व बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं शिकायत के बावजूद भी इस सड़क की तरफ कोई भी देखने वाला नहीं है। 3 किलोमीटर की दूरी में जगह-जगह टूटी हुई है और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इसको ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं फरेंदा से मोतीगंज आने वाली सड़क जो प्रधानमंत्री सड़क है पर भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं इस रास्ते से भी सैकड़ो की संख्या में प्रतिदिन लोग आते जाते हैं और गड्ढों में पत्थर निकले होने के कारण लोग गिरकर घायल भी होते हैं यह रास्ता भी कई सड़क मार्ग को जोड़ता है समाज सेवक अलर्क सिंह लल्ला ने जिलाधिकारी गोंडा सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत करने की मांग की है जिससे कि आने जाने वाले राहगीरों को कोई परेशानी ना हो अलर्क सिंह ने बताया कि इसकी शिकायत कई स्थानों पर किया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई है, उक्त प्रकरण संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!