शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
1 min read
490 views
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा ।
रिपोर्टर आशीष तिवारी
नंदनीनगर ( गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाने के मामले में मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाने पर आई पीड़िता ने बताया कि अमन पुत्र यार मोहमद द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ 5 वर्षों तक दुष्कर्म किया गया । इतना ही नहीं पीड़िता ने आरोपी पर उसे परेशान करने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
है।
