महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक सम्मान समारोह
1 min read
5,096 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह सदस्य विधान परिषद गोंडा बलरामपुर रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा डॉक्टर रामचंद्र एवं अध्यक्ष जिला पंचायत घनश्याम मिश्र तथा ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर भी माल्यार्पण किया।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह सदस्य विधान परिषद गोंडा- बलरामपुर ने कहा कि शिक्षक ने समाज को हमेशा ही सुधार कर एक नई दिशा दी है। शिक्षक ही हमारे अंदर समाज कल्याण की भावना जागृत करते है। एक साधारण मनुष्य को एक महान योद्धा बनाने से लेकर एक साधारण व्यक्ति को ज्ञानवान एवं आदर्शवान बनाने में शिक्षक का ही अहम योगदान है।उन्होंने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आगे कहा कि अब हमें पाठयक्रम के अलावा छात्रों को व्यवहारिक शिक्षा देने पर जोर देने की आवश्यकता है। इन दिनों छात्रों में नैतिकता का पतन हो रहा है, जो चिंता का विषय है। छात्राें को नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा देनी चाहिए। तभी आधुनिक युग के छात्र चरित्रवान बनेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। शिक्षक ही ज्ञान व सफलता का पहला आधार है जिसके अनुपस्थिति में सफल जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। शिक्षक ही हमारे सफलता की मजबूत नींव है। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रण ने कहा कि शिक्षक का प्रभाव अन्तहीन है और वह जीवनपर्यन्त चलता है। यही कारण है कि जिन शिक्षकों ने हमें प्राथमिक से उच्च स्तर पर पढ़ाया उनकी शिक्षाओं एवं संस्कारों, आचार-विचारों एवं उनकी वेश-भूषा का प्रभाव हमारे जीवन में आज तक है और हमेशा रहेगा। ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक हमारी भावी पीढ़ियों को आकार देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलिय अध्यक्ष अजीत सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। संस्था अभिनव प्रयास के संस्थापक दयाराम शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना एक पुनीत कार्य है जिसे हम अपने पिता के सम्मान में सन 1998 से राष्ट्र निर्माण कॉपी आंदोलन चला रहे हैं। इस कार्यक्रम से मुझे अपार ऊर्जा प्राप्त होती है। कार्यक्रम को विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अकबाल बहादुर तिवारी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय, प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, जिला मंत्री सहदेव सिंह, कवि हीरा सिंह मधुर नगर पंचायत बेलसर अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ़ आनर तथा स्काउट गाइड द्वारा कलर पार्टी द्वारा अतिथियों का सम्मान किया इस दौरान अतिथियों ने विद्यालय में स्थापित विद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक स्वर्गीय शीतला प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 25 विद्यालयों के 200 से अधिक प्रतिभावान छात्राओं को कॉपी किताब आदि वितरित किया गया इस दौरान छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर राजबहादुर सिंह, श्री पति वर्मा, रामदास गुप्ता, रामफेर गुप्त, रामनाथ पांडे, देवकली प्रसाद पांडे, वासुदेव शुक्ला लियाकत अली दीप नारायण सिंह आदि क्षेत्र के 50 शिक्षाविद,सेवानिवृत्ति शिक्षकों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा प्रतिभावान छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संत शरण तिवारी एवं शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा सिंह, राजकुमार पांडे, सतीश कुमार पांडे, मनोज शुक्ला, शिवपूजन तिवारी, धर्मदेव मौर्य, रविंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, पवन कुमार दुबे, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, विशाल सिंह, भोलानाथ मिश्र के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
