नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षक दिवस के अवसर पर कम्पोज़िट विद्यालय चाँदपुर के प्रांगण में विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,315 views

प्रतिवर्ष की तरह आज शिक्षक दिवस के अवसर पर कम्पोज़िट विद्यालय चाँदपुर के प्रांगण में विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी ,विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कुमार पाण्डेय ज़िलाअध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ व खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय आर के सिंह ने भाग लिया ।समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों भवानी फेर पाण्डेय ,हरीराम पाण्डेय ,पाटनदीन सिंह व विकास खण्ड के वरिष्ठतम शिक्षिकाओं श्रीमती रेनू सोनी मालती सिंह अकबाल बहादुर सिंह को अंगवस्त्र,मोमेंटो ,धार्मिक पुस्तकें तथा माल्यार्पण कर मुख्य व विशिष्ट अतिथि ने प्रदान कर सम्मानित किया ।इस अवसर ने बीएसए अतुल तिवारी ने कहा क़ि शिक्षक के बूते ही यहाँ पहुँचे हैं,और मैं भी शिक्षक रहा हूँ ,गुरू की महिमा अनंत है ,उन्होंने आज शिक्षक दिवस के मौक़े पर ज़िलाअध्यक्ष अशोक पाण्डेय की अपील पर घोषणा की कि कि जो भी वेतन रोकने के आदेश निर्गत किए गए हैं,उन्हें बहाल कर दिया जाएगा ,साथ ही कहा क़ि शिक्षकों की कोई भी समस्या उनके स्तर से लम्बित नहीं रहेगी ,शिक्षक मनोयोग से कार्य करें। अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने इस अबसर पर सभी शिक्षकों से अपनी गरिमा अनुरूप कार्य करने व अपने अधिकारो के प्रति एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया तथा शिक्षक हित में संघ के संघर्षों का स्मरण कराया ,अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजक व संघ के प्रान्तीय लेखाकार ने कहा कि आज के समय शिक्षकों के समक्ष बहुत चुनौतियाँ हैं,परन्तु बेसिक शिक्षक विभाग की अपेक्षाओं को पूर्ण कर रहा है ,उन्होंने शिक्षकों की बहु प्रचारित पेंशन योजना के ख़ामियोंकी ओर ध्यान आकृष्ट कराया,कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने शिक्षकों की महिमा पर प्रकाश डाला ,प्रा शि संघ मन्त्री उमा शंकर सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं पर बीएसए का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम का आयोजन कम्पोज़िट स्कूल चाँदपुर की ओर से राजेश शुक्ल प्रान्तीय लेखाकार प्रभारी प्रअ सीमा सिंह पूजा मिश्रा सन्ध्या मिश्रा रीता यादव मुरलीदुबे ने किया।स्वागत गीत व सरस्वती बन्दना विद्यालय की छात्राओं श्रद्धा दुबे सन्ध्या व अंशिका ने किया , कार्यक्रम का संचालन पुष्कर तिवारी एआरपी ने किया व सन्तबख्श सिंह राजन यादव भोला यादवआनन्द प्रताप सिंहध्रुव उपाध्याय आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।इस मौक़े पर बीएसए अतुल तिवारी व अध्यक्ष अशोक पाण्डेय का शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के ज़िला संयुक्त मन्त्री अमित पाण्डेयमन्त्री यशवन्त पाण्डेय कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवशंकर उपाध्याय उपाध्यक्ष विनय सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के मन्त्री उमाशंकर सिंह मन्त्री विजय चौहान यूटा अध्यक्ष रवि सिंह आर एसएम के अध्यक्ष सत्यव्रत वर्मा कोषाध्यक्ष अनिल मिश्र मनोज शुक्ल जितेन्द्र पाण्डेय विशिष्ट बीटीसी संघ के श्री नरायन तिवारी अटेवा के अरविन्द कुमार टीएससीटी के ज़िला सह संयोजक रमापति पाण्डेय दिलीप आर्य सर्वेश कुमार पूर्व एआर पी आर पी सिंह ,अनिल पांडेय वंशीधर उपाध्याय शिक्षणेत्तार कर्मचारी संघ के अनिल पाठक शायर याकूब सिद्दीक़ी सुखराज अमित सिंह अंकित सिंह मनोज मिश्रा अजय वर्मा महेश शुक्ल शिव शंकर मिश्र हरि पाठक सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!