नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सुभासपा प्रदेश प्रवक्ता/ जिला प्रभारी मनीष मिश्र ने किया समीक्षा बैठक:

1 min read

 6,435 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । दिनांक 17 अगस्त को गोण्डा जनपद के विधानसभा गोण्डा सदर के सर्किट हाउस में सुभासपा पार्टी पदाधिकायों एवम कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता/ जिला प्रभारी मनीष मिश्र ने कहा कि पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी हो गया है आने वाले समय में इसी चाभी से बहुत लोगों के किस्मत का ताला खुलेगा। चुनाव चिन्ह चाभी का प्रदेश के समस्त जनपदों में गांव-गांव घर-घर तक जाकर समस्त पदाधिकारी पीला झंडा चाभी निशान का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करेंगे। श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ की हड्डी हैं। बूथ स्तर तक कार्यकर्ता निर्माण कर पार्टी की नीतियों एवम विचारधारा से अवगत कराना है। मनीष मिश्र ने बताया कि प्रदेश में सभी जिलों के सदस्यता प्रभारी बनाए गए हैं जो सम्पूर्ण प्रदेश में अपने अपने ज़िलों में जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों एवम विचारधारा से देवतुल्य जनता को अवगत कराएंगे एवम ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे। श्री मिश्र ने कहा कि भारत विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। महा सदस्यता अभियान अभियान के माध्यम से सभी बूथ पर प्रदेश की टीम के साथ साथ जिला पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की नीतियों एवम एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताकर जनता से संवाद स्थापित कर पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। महासदस्यता अभियान जनता से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा। युद्ध स्तर पर इस अभियान को चलाकर सफल बनाने का कार्य हमारे जिले के पधाधिकारी एवम कार्यकर्ता करेंगे। सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों एवम आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पप्पू राजभर, श्रवण मिश्र, शाहिद खान, नरसिंह राजभर, जोखनलाल राजभर, रविंद्र राजभर, सचिन मिश्र, दुर्गेश तिवारी, शिवम चतुर्वेदी, अशोक वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!