नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अवध महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिताओं का हुआ शानदार आगाज,छात्र छात्राओं में दिखा अपार उत्साह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,889 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । जिले की सामाजिक संस्था इंकलाब फाउंडेशन द्वारा आयोजित अवध महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, नृत्य, गायन, कविता, कला प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ो छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे ।
शनिवार को प्रथम चरण में सेंट जेवियर्स और गांधी विद्या मंदिर में बच्चों ने परीक्षा दी उसके बाद उनके नृत्य, गायन व कविता का ऑडिशन अजेय विक्रम सिंह, मीनाक्षी मिश्रा, निशा अख्तर, अविनाश सिंह, आयुष मिश्रा, अंकित मिश्रा द्वारा लिया गया दूसरे चरण में रविवार को शिवा कंपटीशन हब और बीएस इंटर कॉलेज चौबेपुर में परीक्षा आयोजित होगी तृतीय चरण में मंगलवार को एपीएस ग्लोब स्कूल, जयपुरिया स्कूल, सनबीम स्कूल में परीक्षा आयोजित होगी अंतिम चरण बुधवार को फुलवारी पब्लिक स्कूल में परीक्षा आयोजित होगी जिसके बाद रिजल्ट का फैसला 23 अगस्त को होगा ।
आयोजक और इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि 28 अगस्त 2024 को दोपहर 2 बजे अवध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में फुलवारी पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, एपीएस ग्लोब स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, शिवा कोचिंग सेंटर, सीएमएस स्कूल, जयपुरिया स्कूल, गांधी विद्यालय व अन्य स्कूल के बच्चे भाग लेंगे विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया जाएगा डॉ अनिता मिश्रा के जन्मदिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है यह कार्यक्रम लगातार 3 वर्षों से हो रहा है इसकी अध्यक्षता डॉ अनिता मिश्रा करेंगी अवध महोत्सव में शिक्षक, पत्रकार, व्यापारी, डॉक्टर, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा ।
कार्यक्रम के संयोजक अजेय विक्रम सिंह ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों को एक बेहतर मंच मिले और उनका उत्साहवर्धन हो जिसके कारण बच्चे और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे बच्चों को अगर एक बेहतर मंच नही मिलेगा तो उनकी प्रतिभा छुपी रह जायेगी लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए ऐसे प्रतियोगी परीक्षाएं होती रहनी चाहिए परीक्षा प्रभारी दिलीप जयसवाल को बनाया गया है कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह, अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड ओल्डर अंकिता बाजपेई सहित कई लोग शामिल होंगे कार्यक्रम का संचालन रजनीश पांडेय करेंगे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!