नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,423 views

 

तरबगंज गोंडा
नगर पंचायत तरबगंजक्षेत्र के विभिन्न सरकारी अर्ध सरकारी प्रतिष्ठानो व विद्यालयो में 78वां स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर ध्वजारोहण तिरंगा यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया।
तहसील तरबगंज में ध्वजारोहण एसडीएम द्वारा किया गया तथा ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार पांडे द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
नगर पंचायत क्षेत्र के पंडित एसपी मेमोरियल पब्लिक विद्यालय में ध्वजारोहण सभासद राजीव कुमार पांडे द्वारा किया गया तथा छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की इस मौके पर क्षेत्र के वरिष्ठ सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक फूलचंद पांडे ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के पर्व की विस्तृत जानकारी बच्चों को दी तथा प्रबंधक संजय कुमार पांडे ने आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों के बारे में बताया।क्षेत्र के जूपिटर पब्लिक विद्यालय टैगोर मेमोरियल सरस्वती ज्ञानोदय विद्यालय बाल विकास विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय तरबगंज जूनियर हाई स्कूल तरबगंज महाराजा देवी भगत सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज में ध्वजारोहण के पश्चात देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों के जीवनी की विस्तृत चर्चा की गई। नारायणा पब्लिक स्कूल मैं ध्वजारोहण के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया रविंदर नारायण पांडे द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!