नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कर्नलगंज के सरयू नदी में जल भरने गया कांवरिया लापता, मचा हड़कम्प

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 10,167 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कटरा घाट स्थित सरयू नदी में जल भरने गये कांवरिये के लापता होने से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में लापता कांवरिये की तलाश शुरू कर दी है।
घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के कटरा घाट से जुड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक शिव जी के पवित्र सावन माह के मेला के उपलक्ष्य में कटरा घाट स्थित सरयू नदी पर जल भरने आए कांवरिये के लापता होने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी के साथ ही कटरा बाजार क्षेत्र के विधायक बावन सिंह मौके पर पहुंच गए। वहीं गोताखोरों की मदद से नदी में लापता कांवरिये की तलाश शुरू कर दी गई। लापता कांवरिये की पहचान आशुतोष शुक्ला उर्फ़ रामशंकर उम्र 17 वर्ष पुत्र जयकरन शुक्ला निवासी सर्वांगपुर के मजरा लालपुर थाना कटरा बाजार के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक कांवरिये की तलाश जारी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!