नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर सरकारी गड्ढे को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,921 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – ग्राम पंचायत गाजीपुर में बीच सड़क पर नाली का गंदा पानी भरा रहता है | गांव के उत्तरी छोर पर स्थित सरकारी गड्ढे पर आसपास के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर पाट लिया गया है | इस संबंध में तहसील दिवस में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है l

शनिवार को मनकापुर तहसील में डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था | ग्राम पंचायत गाजीपुर निवासी सब्बुल तथा अन्य ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि तालाब के खाते में दर्ज गाटा संख्या 351 जिसका रकबा 19 डिसमिल है , आसपास के लोगों ने अतिक्रमण कर पाट लिया है, जिसके कारण गांव में नाली का गंदा पानी गड्ढे में ना जाकर बीच सड़क पर जमा रहता है | इस स्थिति में गांव में गंभीर बीमारी फैलने का खतरा है | इसी रास्ते से प्राथमिक विद्यालय के नवनिहाल बच्चे आते जाते हैं | इसी रास्ते में आगे काली माई का स्थान भी है | गांव के बीचो-बीच निकली यह सड़क गांव के दो पूर्ववो को जोड़ती भी है और इसी सड़क से ज्यादातर ग्राम वासियों आना-जाना होता है | यही सब का मुख्य मार्ग है | ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई l

ग्राम वासी दिनेश, ओम प्रकाश शर्मा, इमरान खान, अजमतउल्लाह, अमीर हम्ज़ा, जरार अली, नंदिनी, अशोक कुमार ओझा, आफरीन बानो, सायरा बानो, सुनीता ओझा, मोहम्मद साजिद, श्याम बिहारी, संध्या देवी, साहिल, अनवार अली, सद्दाम, कुतुबुल्ला, तबरेज आलम, अशफाक आलम सहित कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!