नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय का निरीक्षण किया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,009 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा रामचंद्र ने महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षक कक्षों के साथ विद्यालय के साफ-सफाई, पेयजल, शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया। शिक्षण कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद भी स्थापित किया और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि आप सब जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर पठन-पाठन करें तथा गृह कार्य को प्रतिदिन पूर्ण करें साथ ही अध्ययन में जो समस्याएं आ रही हो उसे दूसरे दिन अपने शिक्षकों से पूछ कर उसका समाधान करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से शिक्षकों एवं छात्रों के बीच संवाद स्थापित होगा जिससे जनपद में शिक्षा का सर्वांगीण विकास होगा। इस दौरान उन्होंने जनपद की शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए उसके शीघ्र समाधान करने पर बल दिया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!