नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सांसद मसूरिया दीन पासी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके बताये मार्ग पर चलने का लिया निर्णय

1 min read

 6,441 views

स्वतन्त्रता सेनानी संविधान सभा के सदस्य चार बार के सांसद मसूरिया दीन पासी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा द्वारा आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कांग्रेस में शामिल हुए नए साथियों का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के निर्देश पर स्वतन्त्रता आन्दोलन में 2साल जेल में रहे चार बार यूपी से सांसद रहे मसूरिया दीन पासी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा की आने वाले दिनों में राजीव गांधी वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत ब्लॉक और बूथ स्तर तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा साथ ही प्रत्येक बूथ से हर जाति धर्म के लोगो को जोड़कर बृहद स्तर पर संघठन को सक्रिय कर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में सभी साथी अभी से जुट जाएं
जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने पिछले सप्ताह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वाजिद अली के साथ ही शहर के चर्चित नेता रहे स्वर्गीय झम्मे भाई के सुपुत्र गुड्डू नेता और साथियों मो सैफ, सईद बाबू , अकील अहमद, हसन अली, का माल्यार्पण और कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया गया
इस अवसर पर अल्पशंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सगीर खान, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान,शाहिद अली कुरेशी सभासद ,अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, सभासद हाजी अब्दुल सईद, सलीम कुरैशी, अबसार अहमद, मो सलीम, फूल मोहम्मद, अनिल दूबे, राम श्रृंगार भारती विनोद, मो तैय्यब, नवी बक्स, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!