मोतीगंज रेलवे स्टेशन व आसपास बंदरों का आतंक 2 लोगों को काटा
1 min read
386 views
मोतीगंज रेलवे स्टेशन व आसपास बंदरों का आतंक, दो लोगों को काटा
मोतीगंज (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / बंदरों का आतंक रेलवे स्टेशन मोतीगंज व आसपास काफी बढ़ गया है ।जिससे लोगों को आना जाना दुश्वार हो गया।
इन बंदरों के आतंक से जहां क्षेत्र के लोगों के साथ साथ यात्री व राहगीर काफी परेशान हैं।
आज सुबह बंदरों ने 2 लोगों को काट लिया जिसमे रामनगर के मजरा निवासी झब्बर साइकिल से जा रहे थे कि एक बंदर साइकिल पर कूदकर चढ गया और उनके पैर पर काट लिया वही रेलवे स्टेशन के बगल से जाने वाले रास्ते से जा रहे एक व्यक्ति को बंदर ने दौड़ाकर काटा बंदरों के आतंक से जहां बाजार वासी व क्षेत्र वासी परेशान थे वहीं अब बंदर राह चलने वाले लोगों को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं यह बंदर राह चलने वाले लोगों के हाथों में झोला या थैला देख कर उन पर झपट पड़ते हैं और इन कर भाग जाते हैं जबरदस्ती करने पर बंदर लोगों को काट लेते हैं जिससे क्षेत्र के लोग सहित राष्ट्र चलने वाले लोगों का राज चल ना दी अब मुश्किल हो गया है क्योंकि यह सैकड़ों की संख्या में हैं और लोगों पर झपट पड़ते हैं और उन्हें काट कर जख्मी कर देते हैं जिससे लोग परेशान हैं
!
