नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मुरावन टोला में जलभराव की समस्या, जिम्मेदारों की अनदेखी से जनता त्रस्त

1 min read

 15,327 views

 

सुरेश कुमार तिवारी मनकापुर
गोंडा। कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत परसपुर वार्ड नंबर 6 मुरावन टोला में जलभराव समस्या की समस्या व्याप्त है। वहीं जिम्मेदारों की अनदेखी से जनता त्रस्त है।
नगर पंचायत परसपुर के वार्ड नंबर 6, मुरावन टोला में प्रमोद के दरवाजे पर बारिश का पानी भरा हुआ है। इस जलभराव के कारण लोगों को घर से आने-जाने में अत्यधिक कठिनाई हो रही है। क्षेत्र के निवासी इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं,लेकिन नगर पंचायत का कोई प्रतिनिधि इस पर विशेष ध्यान नहीं दे रहा है।
वार्ड नंबर 6 के सभासद रहमत अली ने इस समस्या के समाधान के लिए दो साल पहले चेयरमैन बासुदेव सिंह और ईओ परसपुर धनुषधारी सिंह को पत्र लिखकर इंटरलॉकिंग और नाली बनवाने की मांग की थी। इसके बावजूद नगर पंचायत के प्रतिनिधि या ईओ परसपुर द्वारा इस समस्या के संबंध मे कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रहमत अली ने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा था कि इस जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को बहुत असुविधा हो रही है और यह समस्या उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है। उन्होंने इंटरलॉकिंग सड़कों और नालियों की निर्माण की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया था, ताकि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस महत्वपूर्ण मुद्दे को नजरअंदाज किया गया है। इसके परिणामस्वरूप बारिश के मौसम में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बच्चों को स्कूल जाने में, कामकाजी लोगों को अपने कार्यस्थल तक पहुँचने में और वृद्ध जनों को अपने दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। इस अनदेखी के चलते लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और वे अब इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जलभराव की इस समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि मुरावन टोला के निवासी बारिश के पानी से निजात पा सकें और उनका जीवन सामान्य हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!