नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मास संगठन द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,627 views

 

सुरेश कुमार तिवारी मनकापुर

गोण्डा। नये संसद भवन परिसर में स्थित बोधिसत्व बाबा साहेब डाॅ.अम्बेडकर की प्रतिमा को दिनाँक 2/3 जून की रात्रि में संविधान विरोधी प्रशासन द्वारा हटाकर संसद भवन के पीछे स्थापित करने से आक्रोशित संविधान समर्थकों द्वारा दिनाँक 02 जुलाई 2024 को महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसा कृत्य संविधान विरोधी मानसिकता का परिचायक है। नये संसद भवन में पीठ के दाहिने तरफ सेंगोल की स्थापना करना राजतंत्र का द्योतक और संविधान विरोधी सोच की पहचान है। ऐसे कृत्य से सम्पूर्ण भारत के संविधान समर्थकों में काफी रोष और आक्रोश व्याप्त है। जो शासक वर्ग की संविधान के प्रति घटिया सोच को प्रदर्शित करता है। भारत में 26जनवरी 1950को संविधान लागू होने के फलस्वरूप ही राजतंत्र का अंत और लोकतंत्र की शुरुआत हुयी है। फिर भी राजतंत्र और राजदंड के प्रतीक को संसद भवन में स्थापित करके किस राष्ट्रवाद और भारतीयता को प्रदर्शित करना चाहते है। सम्पूर्ण भारत के संविधान समर्थक ऐसे कृत्य की भर्त्सना और निंदा करते है। इसलिए महामहिम राष्ट्राध्यक्ष,भारत संघ,नयी दिल्ली को ज्ञापन द्वारा मांग करता है कि भारत के संविधान और लोकतंत्र की आन-बान-शान के प्रतीक बोधिसत्व डाॅ.अम्बेडकर की प्रतिमा संसद भवन के गेट के पास स्थापित कराने और संसद में पीठ के दाहिने तरफ स्थापित सेंगोल को हटाकर संविधान की स्थापना कराने हेतु उचित विधिक कार्यवाही करने की अनुकम्पा करें जिससे विधि व्यवस्था में संविधान समर्थकों का विश्वास कायम रहे।
ज्ञापन देते समय मास संगठन के राष्ट्रीय संगठक ए.के.नन्द,काशीराम मौर्य,आरके राव,किशोरीलाल,हरिप्रसाद,छोटेलाल,नन्द किशोर वर्मा-एडवोकेट,राम करन वर्मा-एडवोकेट,राजकरन अकेला एडवोकेट,टीपी अशोक एडवोकेट,हरिनन्दन मौर्य एडवोकेट,संतोष कुमार कुलदीप एडवोकेट,शिव कुमार एडवोकेट,शिव कुमार विश्वकर्मा,जगत नारायण मौर्य एडवोकेट,राजेश पाल एडवोकेट,अवध प्रताप गौतम,जय शंकर प्रसाद गौतम,खुशीराम मौर्य,पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा,अनिरुद्ध यादव,भवानीफेर,दिनेश कुमार,मनोज कुमार,राम पाल,देवी प्रसाद हंस,राम सुरेश वर्मा-एडवोकेट,अनिल कुमार वर्मा-एडवोकेट,शिवनाथ गुप्त एडवोकेट,अमरेश गौतम एडवोकेट,लाल चंद गौतम,राम बहादुर मौर्य एडवोकेट,शिव प्रसाद वर्मा-एडवोकेट,राम नाथ एडवोकेट,हरीराम एडवोकेट ,सत्य देव और प्रेम कुमार एडवोकेट उपस्थित रहे। ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने प्राप्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!